शराब चोर : कम दाम में शराब बेचने के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गए चोर
आबकारी कार्यालय एवं साड़ी की दुकान में चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

Betul Crime News: बैतूल। बैतूल के गंज क्षेत्र में आबकारी विभाग के गोदाम से शराब और साड़ी की दुकान में घुसकर चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 मई को ग्रीन सिटी निवासी संतोष तोमर पिता खेमचंद तोमर की राधाकृष्ण मंदिर के पास की दुकान साड़ी सरोवर में रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान में घुस कर दुकान के लॉकर से करीब 25 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। रिपोर्ट पर गंज थाना पुलिस धारा 457 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना कर ही रही थी कि 20 मई की रात में आबकारी कार्यालय के जप्ती मालखाने का ताला तोड़ कर करीब 10 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी कर ली गई थी। दो चोरी होने की घटनाओं से पुलिस बेहद सक्रियता से जांच में जुट गई।
विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नंदलाल धुर्वे निवासी ओझाढाना कुछ लोगों को अंग्रेजी शराब कम कीमत में बेच रहा है। पुलिस ने नंदलाल धुर्वे को हिरासत में लेकर पूछताछ की । नंदलाल द्वारा आबकारी कार्यालय में चोरी करना स्वीकार किया एवं बताया कि मोहल्ले के धनराज उर्फ रम्पट एवं वासुदेव उर्फ कालिया की मदद लेकर आबकारी कार्यालय की दीवार कूद कर कमरे का ताला तोड़ कर करीब 10-11 पेटी शराब चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में कुछ दिन पहले भी गंज की एक कपड़े की दुकान में घूस कर पैसों की चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने नंदलाल के कब्जे से चोरी की अंग्रेजी शराब 07 पेटी में भरी करीब 53.00 लीटर विधिवत जप्त की गयी एवं आरोपी नंदलाल धुर्वे पिता नंदू धुर्वे उम्र 30 वर्ष निवासी ओझाढाना लोहिया वार्ड गंज बैतूल को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपी वासुदेव अहाके उर्फ कालिया पिता गुलाब अहाके उम्र 28 वर्ष निवासी ओझाढाना लोहिया वार्ड गंज बैतूल जिला बैतूल धनराज धुर्वे उर्फ रम्पट पिता चम्पा लाल धुर्वे उम्र 22 वर्ष निवासी ओझाढाना लोहिया वार्ड गंज बैतूल जिला बैतूल को गिरफ्तार कर चोरी की अंग्रेजी शराब की 1-1 पेटी जप्त की गयी। आरोपी नंदलाल से साड़ी सरोवर दुकान में चोरी के 570/- रुपये जप्त किए गये एवं बाकी के पैसे खर्च करना बताया है। प्रकरण में आरोपियों के पास अवैध शराब पाये जाने पर प्रकरण में धारा 34(1), 34(2) आबकारी अधिनियम बड़ा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही में निरीक्षक ए.बी. मर्सकोले, उप निरी. रवि शाक्य, सउनि उमेश बिल्लारे, सउनि मेघराज लोहिया, प्रधान आरक्षक 531 संदीप इमना, आरक्षक 56 नितीन चौहान, आरक्षक 273 गजानंद वाड़िवा, आरक्षक 141 दुर्गेश चौरे, सैनिक 131 जयपाल की विशेष भूमिका रही।




