मोक्षधाम में महाकाल : बेटे की स्मृति में पिता ने मोक्षधाम में स्थापित की 13 फीट ऊंची शिव प्रतिमा
बैतूलबाजार के मोक्षधाम में 13 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का हुआ अनावरण

Today Betul News : बैतूल । नियति ने बेटे को असमय छीन लिया तो पिता ने जीवन के अंतिम पड़ाव मोक्षधाम पर भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा की स्थापना कर उसकी स्मृति को अमर करने का पुण्य कार्य किया। रविवार को विधि विधान के साथ बैतूलबाजार के शिवाजी वार्ड स्थित मोक्षधाम में जब 13 फीट ऊंची शिव प्रतिमा की स्थापना की गई तो सभी की आंखें नम हो गईं।

बैतूलबाजार के सुभाष वार्ड निवासी बंटी शैलेंद्र वर्मा द्वारा अपने स्वर्गीय पुत्र रुद्र अभिषेक वर्मा की स्मृति में शिवाजी वार्ड स्थित मोक्षधाम में महाकाल की 13 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कराया गया। शिव प्रतिमा का अनावरण नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गावती वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक शरद वर्मा और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुधाकर पवार के द्वारा किया गया।

शिव प्रतिमा की स्थापना के बाद जबलपुर से आए शिव भोले जागरण समिति के गायकों द्वारा जोरदार मनमोहक शिव भजनों की प्रस्तुति दी गई। इन भजनों ने मोक्षधाम में मौजूद भक्तों को थिरकने पर विवश कर दिया। शिव प्रतिमा स्थापना के बाद भंडारा प्रसादी वितरित की गई।
इस कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेश गायकवाड़, पार्षद विजेश वर्मा, विनीत बारमासे, नीतू वर्मा सहित गजानंद वर्मा, जितेंद्र चौधरी, सेवानिवृत्त प्राध्यापक शिव कुमार शुक्ला, अशोक वर्मा, सुनील पवार, संजय वर्मा, अर्जुन वर्मा, कमल पवार, बंटी वर्मा सापना, दीपक वर्मा, शैलेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, पवन वर्मा, नीरज वर्मा, मयंक वर्मा, अमन वर्मा, अतुल वर्मा, पलाश रावत सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




