कन्या आश्रम मेंढा छिंदवाड़ में मनाई पूर्व उप-मुख्यमंत्री स्व.जमुना देवी की पुण्यतिथि

शिक्षकों का किया सम्मान, बच्चों को वितरित की पाठ्य सामग्री, परिसर में चलाया पौधारोपण अभियान

बैतूल। आदिवासी प्राथमिक माध्यमिक कन्या आश्रम मेंढा छिंदवाड़ में मध्यप्रदेश की प्रथम और अब तक की एकमात्र सशक्त महिला उप-मुख्यमंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. श्रीमती जमुना देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मप्र आदिवासी विकास परिषद जिला अध्यक्ष मुन्नालाल वाड़िवा ने उपस्थित शिक्षकगण और छात्राओं के साथ मिलकर पौधारोपण किया। साथ ही बच्चों को कॉपी, पेन वितरित किए गए और मिठाई वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुन्नालाल वाड़िवा ने बच्चों को स्व. जमुना देवी के जीवन की प्रेरणादायक कहानियां सुनाई और उनकी सादगी व संघर्षशीलता से सीख लेने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि एक कलम आपकी जिंदगी बदल सकती है, इसलिए शिक्षित बनो, जागरूक बनो और समाज के लिए एक आदर्श बनो।

मुन्नालाल वाड़िवा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी में शिक्षा के महत्व और संस्कारों का बीजारोपण करना है। उन्होंने इस आयोजन में शामिल सभी शिक्षकगण, ग्रामीण सरपंच तथा उपस्थित गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम मेंनन्दकुमार नर्रे जिला सचिव, दीपक कवडे बैतूल ब्लॉक उपाध्यक्ष, मप्र आदिवासी विकास परिषद जिला बैतूल संगठन के पदाधिकारी एवं साथीगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button