Ti Transfer Order: मुलताई और बोरदेही थाना प्रभारी लाइन हाजिर, तीन थाना क्षेत्रों में फेरबदल

Ti Transfer Order: बैतूल। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को तीन थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारियों का तबादला कर पदस्थापना में बड़ा फेरबदल किया है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने के मामले में मुलताई थाना प्रभारी राजेश सातनकर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनके स्थान पर सारणी थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया को मुलताई थाने की कमान सौंपी गई है।

सारणी थाना अब लाइन में पदस्थ निरीक्षक जयपाल युवनाती को सौंपा गया है। वहीं, बोरदेही थाना प्रभारी आरके मीणा को हटाकर राधेश्याम वट्टी को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।इन तबादलों के बाद जिले के पुलिस प्रशासन में नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button