the session: भारतीय मजदूर संघ का 23 वां त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन 17-18 फरवरी को होगा 

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

बैतूल। भारतीय मजदूर संघ का 23 वां त्रैवार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन 17 एवं 18 फरवरी को झालरिया मठ, उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, विशिष्ट अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, अखिल भारतीय महामंत्री रविंद्र हिमते, अखिल भारतीय मंत्री अंजली पटेल, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ एवं कार्यक्रम अध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित रहेंगे। अधिवेशन में विचारार्थ मुख्य बिन्दु स्कीम वर्कर, आंगनबाड़ी, आशाकार्यकर्ता, रसोईयाँ आदि को स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाए। समान कार्य का समान वेतन, ई.पी.एफ. पेंशन न्यूनतम 9 हजार एवं मंहगाई भत्ते के साथ जोड़ने,सभी पेंशनरों को 7 वें वेतन मान का लाभ, स्थाईकर्मियों, दैनिक वेतन भोगियों को विनियमित के स्थान पर नियमित कर सातवे वेतनमान, न्यूनतम पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ, पुरानी पेंशन बहाल करने,न्यूनतम वेतन का पुर्ननिर्धारण करने, रेलवे, रक्षा, बैंक, बीमा आदि सार्वजनिक उद्योगों में विनिवेश एवं एफ डी आई पर रोक, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023 में महासम्मेलनों के माध्यम से की गई घोषणाओं का शत प्रतिशत परिपालन सुनिश्चित करने, मध्यप्रदेश सरकार के समस्त विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करने, संविदा, ठेका, आउटसोर्स प्रथा बंद कर सभी श्रमिकों को नियमित आदि मुद्दों पर चर्चा होगी। इस अधिवेशन में प्रदेश के अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button