Health Checkup : ग्लोबल पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

बैतूल। शंकर वार्ड स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में सोमवार 15 जनवरी को स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें जिला चिकित्सालय बैतूल के स्वास्थ्य निरीक्षक दल के मुख्य चकित्सक डॉ. झरबड़े एवं सहायक डॉ. निधि एवं डॉ. शिवराम बोरबन के द्वारा बच्चों के नाक, कान, मुंह, पेट की जांच की गई।

डॉ. झरबड़े के द्वारा बच्चों को स्वस्थ रहने और संतुलित आहार के बारे में जानकारी प्रदान की गई, इसके अंतर्गत बच्चों के बीच स्वास्थ्य, व्यवहार को बढावा देना, कुपोषण और एनीमिया से पीड़ित बच्चों की पहचान करना इत्यादि पर जानकारी दी। इस दौरान डाक्टरों ने बच्चों को बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई से रहने, संतुलित भोजन में दाल, चावल, रोटी, सब्जी, सलाद खाने ओर मौसमी फल खाने के बारे में बताया एवं खाना खाते समय हाथ धोना चाहिए, साफ पानी पीना इत्यादि विषयों पर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सी जानकारियां दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल, क्लास कोऑर्डिनेटर टीचर स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button