Outrage among Hindu organizations: हिंदू संगठनों ने फूंका समाजवादी नेता अखिलेश यादव का पुतला

सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Outrage among Hindu organizations:  बैतूल। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद अखिलेश यादव के विवादित बयान पर हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। सोमवार को कोठी बाजार में विश्व हिंदू परिषद और भारतीय गौवंश रक्षण एवं संवर्धन परिषद मध्य भारत प्रांत के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करते हुए अखिलेश यादव का पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने उनके बयान को सनातन धर्म और गौ माता का अपमान बताते हुए जमकर नारेबाजी की।

हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, जिसमें अखिलेश यादव की संसद सदस्यता तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि गौ माता हिंदू धर्म में पूजनीय है और अखिलेश यादव का बयान सीधे-सीधे हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने वाला है। संगठन ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हिंदू समाज विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में विश्व हिंदू परिषद मध्य भारत प्रांत एवं भारतीय गौवंश रक्षण एवं संवर्धन परिषद के प्रमुख पदाधिकारी शामिल थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देते हैं, जिससे अवैध गोकशी और गौमांस व्यापार जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है।

नवरात्रि में मांस-अंडे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

इसके अलावा, विश्व हिंदू परिषद एवं हिंदू समाज ने प्रशासन से नवरात्रि के दौरान मंदिरों के आसपास मांस और अंडे की बिक्री को बंद कराने की भी मांग की है। संगठन का कहना है कि 30 मार्च से 12 अप्रैल तक नवरात्रि, श्री रामनवमी, श्री महावीर जयंती और श्री हनुमान जयंती जैसे पावन पर्व मनाए जाएंगे, ऐसे में मंदिरों के आसपास अंडा-मांस विक्रय धार्मिक आस्थाओं का अपमान है। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन इस पर तत्काल संज्ञान नहीं लेता, तो हिंदू समाज स्वयं इस विषय में कदम उठाएगा। बजरंग दल भी इस मुद्दे पर हिंदू समाज के साथ खड़ा रहेगा।

 

ज्ञापन देने वालों में प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, विभाग सह मंत्री राजेश प्रजापति, विभाग संयोजक बैतूल चंचल सिंह राजपूत,जिला मंत्री श्याम राठौर, कार्यकर्ता मनीष यादव, कार्यकर्ता अजय सिंह सिसोदिया, कार्यकर्ता रूपेश कावड़कर, नगर मंत्री शुभम यादव, कार्यकर्ता पवन साहू, जिला संयोजक दुर्गेश भारती, कोषाध्यक्ष प्रकाश गारवे, सुरक्षा प्रमुख सतनाम सिंह बावरा, जिला धर्माचारी प्रयाग नावंगे, जिला सह मंत्री राजू ठाकुर, सहसंयोजक मोनू यादव, कार्यकर्ता मानव सिंह राजपूत, कार्यकर्ता विनोद मेहरा, जिला सह मंत्री मनीष रघुवंशी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button