Hanging In The Bathroom : पति की दुर्घटना में मौत से डिप्रेशन में पत्नी ने फांसी लगाई, बाथरूम में फांसी के फंदे से लटका मिला शव

Hanging In The Bathroom :बैतूल: एक माह पहले पति की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने से अवसाद में जी रही पत्नी ने एक माह बाद आखिर फांसी के फंदे से लटककर मौत को गले लगा लिया। घटना बैतूल जिला मुख्यालय के समीप सोनाघाटी का है । घर के बाथरूम में गेट पर महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है। परिजनों ने बताया है कि महिला के पति की एक माह पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी जब से महिला डिप्रेशन में थी। फिलहाल शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्रा पति नितेश बुनकरे उम्र 25 वर्ष निवासी हाल सोनाघाटी गुरुवार सुबह 10 बजे के आसपास महिला नहाने का बोलकर बाथरूम गई थी । महिला का भाई बाजार करने के लिए मार्केट गया था। घर में महिला के भाई के दो बच्चे थे जब महिला काफी देर तक नहीं आई तो बच्चे बाथरूम तरफ गए और उन्होंने देखा कि वह फांसी से लटकी हुई है। बाद बच्चों ने पड़ोसियों को सूचना दी ििजिसके बाद उन्होंने महिला के परिजनों को सूचना की । कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पंचनामा किया गया और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।

महिला के भाई दिनेश पंडोल ने बताया कि उसकी बहन की एक साल पहले नितेश से शादी हुई थी । एक माह पहले नितेश की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। जब से मेरी बहन डिप्रेशन में थी और मेरे पास ही रह रही थी । सुबह 10 बजे के करीब मैं मंडी बाजार करने के लिए गया हुआ था और मेरी पत्नी किसी काम से कहीं गई हुई थी। घर में मेरे दोनों बच्चे थे उन्होंने देखा कि वह फांसी पर लटकी हुई है। जैसे इसकी सूचना हमको मिली तो हमने इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपकर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button