Monsoon News: मध्यप्रदेश के बैतूल में मानसून की दस्तक ! तेज गरज चमक के साथ दो इंच से अधिक हुई वर्षा

Monsoon News: बैतूल। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर के कुछ और हिस्सों में, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश में भी दस्तक दे रहा है। मॉनसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अकोला, पुसद, रामागुंडम, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम, और इस्लामपुर से होकर गुजर रही है। एक चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है।वर्तमान में एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 1.5 की ऊंचाई तक सक्रिय है।
मानसून की दस्तक होने का अनुमान महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से सटे मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मंगलवार की रात हुई तेज वर्षा से लगाया जा रहा है। रात करीब 12 बजे से गरज चमक के साथ झमाझम वर्षा हुई। कुछ ही घंटे में 60 मिली वर्षा दर्ज की गई है। बुधवार सुबह से भी आसमान पर काले बादलों का जमावड़ा बना हुआ है। मानसून की दस्तक होते ही किसान फसल की बुवाई की तैयारी में जुट गए हैं।
मौसम केंद्र भोपाल ने चेतावनी जारी की है कि 12-06-2024 छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं (50-60 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी चलने की संभावना है। अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी चलने की संभावना है। मंदसौर, नीमच जिलों में कहीं-कहीं स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी आने की संभावना है।

श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं स्थानों पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं स्थानों पर लू चलने की संभावना है।
13 जून को कैसा रहेगा मौसम:
अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।
14 जून का पूर्वानुमान:
छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दमोह, सागर, विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, देवास जिलों में कहीं-कहीं स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ आंधी चलने की संभावना है।
15 जून का मौसम:
छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।




