republic day news: ग्लोबल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

republic day news: बैतूल। शंकर वार्ड स्थित ग्लोबल पब्लिक स्कूल में 75वा गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया, इसके बाद मुख्य अतिथि भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला परियोजना सदस्य आनंद प्रजापति एवं स्कूल के उपाध्यक्ष घनश्याम मदान द्वारा झंडा फहराया गया एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा सभी मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें नृत्य राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी पर राम भक्ति का अलौकिक नजारा देखने को मिला, चंद्रयान-2 कि झांकी एवं नन्हे-नन्हे बच्चों ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में प्रस्तुति देखकर समा बांध लिया। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूल के चेयरमैन नारायण झारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ धार्मिक ग्रंथो का ज्ञान भी दिया जाना चाहिए और कहा कि बच्चों को अनुशाषित बनाने के लिये पाठ्यक्रम के साथ व्यवहारिक ज्ञान देना अनिवार्य है।
जिले के जे.एच. कॉलेज के तत्कालीन जनभागीदारी के अध्यक्ष और स्कूल के वाइस चेयरमैन घनश्याम मदान ने अपने अभिभाषण में कहा बच्चों को अपने तिरंगे झंडे का उतना ही सम्मान करना चाहिए जितना हम अपने माता-पिता का सम्मान करते है, उन्होंने बच्चों को सुबह उठते समय धरती मां को प्रणाम करने एवं मन में देशभक्ति की भावना रखते हुए अपने शिक्षण कार्य को करने को कहा। इसके बाद सभी मुख्य अतिथि द्वारा शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र और शील्ड प्रदान किए गए। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य, संचालक मंडल, मुख्य-अतिथि, पालक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।




