बापू की कचौरी पर झालमुरी के साथ मनाया भाजपा की जीत का जश्न।

बैतूल। पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद बैतूल शहर में भी उत्सव का माहौल देखने को मिला। इसी क्रम में शहर की प्रसिद्ध बापू की कचौरी पर भाजपा समर्थकों, व्यापारियों द्वारा अनोखे अंदाज में जश्न मनाया गया। जीत की खुशी में यहां बंगाल के पारंपरिक व्यंजन झालमुरी का लगभग 500 लोगों को निशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहली बार झालमुरी का स्वाद चखा। दुकान संचालक नरेंद्र अरोरा और कुशकुंज अरोरा ने बताया कि जिस तरह बंगाल में यह व्यंजन लोकप्रिय है, उसी तरह जीत की खुशी को साझा करने के लिए इसे यहां भी लोगों तक पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जश्न मनाने के साथ ही लोगों को एक नए स्वाद से परिचित कराना भी था।

इस अवसर पर भाजपा के बैतूल जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार सहित राजेंद्र साहू, भगवत चढ़ोकार, राजेश आहूजा, अतीत पवार, दीपक सलूजा, इंद्रपाल पुंडे, सुनील शर्मा, बंटी मोटवानी, धीरज हिरानी, दिलीप हिरानी, चेतन भार्गव, मुकेश गुप्ता, संदीप तलेड़ा, सूर्यदीप त्रिवेदी, अंशुल राजपूत, वाजिद अली, रवि सोनी, शशिकांत साहू, अनुज आर्य, भावेश चढ़ोकर, बिट्टू ठाकुर और पंकज वाधवा सहित कई कार्यकर्ता, व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और लोगों ने इसे एक अनोखे जश्न के रूप में सराहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button