Fire In Bamboo: कांतिशिवा सिनेप्लेक्स के पीछे बांस के पेड़ों में लगी भीषण आग
बैतूल। बैतूल के गंज इलाके में कांतिशिवा सिनेप्लेक्स के पीछे बांस के पेड़ों में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगो द्वारा नगर पालिका को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर बिग्रेड समय पर पहुंची जिससे आग पर काबू पाया गया, नही तो आसपास भी आग लगने का खतरा बना हुआ था। आग की इस घटना में बड़ा हादसा टल गया। किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है।
Also Read: Food Poisoning: कढ़ी-चांवल खाने से स्कूल और आंगनबाड़ी के बच्चे बीमार
आगजनी की घटना गुरुवार शाम हुई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था। वक्त रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना आग के फैलने से कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी। फिलहाल किन कारणों से आग लगी है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
Also Read: कानफोडू शोर: गूंगी आवाम, बहरा प्रशासन और अंधे जनप्रतिनिधि…