Loksabha Election : बैतूल लोकसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल और एक मई को घर बैठे होगा मतदान
दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर बैठकर मतदान की दी गई सुविधा

Loksabha Election : बैतूल। लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत बैतूल लोकसभा सीट के लिए दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता 29 अप्रैल एवं दो मई को दो चरणों में अपना वोट डालेंगे। दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को बीएलओ डोर टू डोर मतदान कराने पहुंचेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने स्टेंडिंग कमेटी के सदस्यों के साथ नामिनेशन समाप्ति के पश्चात निर्वाचन कार्यों की रूप रेखा की समीक्षा करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों के रूप में उपस्थित मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि निर्वाचन पारदर्शिता के दृष्टिगत अधिकृत प्रत्याशी होम वोटिंग के समय उपस्थित रह सकते है। बैतूल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मुलताई, आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी, हरदा और हरसूद शामिल हैं। इन सभी 8 विधानसभा क्षेत्र में 18 लाख 86 हजार 155 मतदाता हैं।
इनमें बैतूल जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के 6340 और 12 हजार 829 दिव्यांग या पीडब्ल्यूडी मतदाता हैं। लाेकसभा क्षेत्र के टिमरनी, हरदा और हरसूद विधानसभा क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के 9729 मतदाता एवं दिव्यांग श्रेणी के 19 हजार 41 मतदाता शामिल हैं। इनके लिए 29 अप्रैल और एक मई को घर बैठे मतदान की सुविधा प्रदान की गई है।
accident: चुनाव ड्यूटी से लौट रही बस पलटी, 21 जवान घायल, 9 गंभीर
उप जिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद ने आगामी रेण्डमाईजेशन के समय सदस्यों से उपस्थिति का अनुरोध किया। साथ ही मतदान के दूसरे दिन प्रेक्षक द्वारा मतदान प्रपत्रों की समीक्षा के समय भी उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया। 27 अप्रैल से दो मई तक बीएलओ के माध्यम से मतदाता पर्चियों का वितरण कराया जाएगा।
बैठक में कांग्रेस के हेमंत पगारिया, देवेन्द्र वाद्य, भाजपा से बाबा माकोड़े, निर्दलीय प्रतिनिधि रूपेश जावलकर, भारत आदिवासी पार्टी के अनिल उईके, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के सुनेर उईके, बसपा के जीआर पटेल, इंद्र कुमार शेषकर उपस्थित थे।




