Result 5th & 8th : मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं रिजल्ट 23 अप्रैल को आएगा

Result 5th & 8th : मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र- छात्राओं का इंतजार मंगलवार 23 अप्रैल को खत्म हो जाएगा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा मंगलवार 23 अप्रैल को सुबह 11.30 बजे कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। प्रदेश में कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में लगभग 24 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
राज्य शिक्षा केंद्र के द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जारी किया जाएगा। कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राएं रोल नंबर एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद अपना परीक्षा परिणाम जान पाएंगे।




