ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने लिंक रोड पर कराया योगाभ्यास.

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। गुरुवार 4 जून को बैतूल लिंक रोड पर योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें योगाभ्यास कराया गया और योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन तथा उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा तैयार की गई रूपरेखा के तहत कार्यक्रम संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय तथा इंटरनी साक्षी ध्यानेश्वर, नमन जैन और रुषिका ने सहभागिता की। महाविद्यालय की टीम द्वारा जिले के विभिन्न गांवों और स्थानों पर पहुंचकर लोगों को योग का अभ्यास कराया जा रहा है। यह निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून 2026 तक जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button