Non-standard maize seed case: आठनेर में आम आदमी पार्टी ने किसानों से किया जन संवाद, बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू

आठनेर। आम आदमी पार्टी ने आठनेर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अमानक मक्का बीज से किसानों को हुए नुकसान के खिलाफ बड़ा जन संवाद अभियान शुरू किया है। 4 और 5 सितंबर को आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव अजय सोनी की उपस्थिति में जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मानकर, जिला उपाध्यक्ष राकेश चढ़ोकार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विशाल भालेकर, जिला संयुक्त सचिव रमेश भूमरकर, जिला उपाध्यक्ष उमेश चौरे, यूथ विंग जिला संयुक्त सचिव राकेश सिंह, आठनेर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सोनारे, युवा नेता आशीष ठाकरे और अरविंद गीद ने गांव गांव में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से किसानों के बीच संवाद स्थापित किया।

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि यदि समय पर उचित मुआवजा नहीं मिला, तो वे बड़े स्तर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। पार्टी ने अधिकारियों और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों के साथ हुई इस धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

अजय सोनी और अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों के साथ हुई धोखाधड़ी बर्दाश्त के बाहर है। उन्होंने मांग की है कि फर्जी बीज सप्लायर फर्मों और संबंधित अधिकारियों को जेल भेजा जाए, उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाए, और किसानों को मुआवजे के रूप में प्रति एकड़ 10 से 12 हजार रुपए की राशि दिलाई जाए, जो किसानों ने बर्बाद मक्का बीज पर खर्च की थी।

पार्टी के नेताओं ने यह भी कहा कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो यह आंदोलन एक बड़े अनशन में तब्दील हो सकता है। किसानों के हित में यह कदम उठाना बेहद जरूरी है ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके और उन्हें न्याय मिल सके। आठनेर ब्लॉक में पार्टी के नेताओं की यह सक्रियता और किसान हित में आंदोलन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button