बिगड़ा मौसम: महाकाल लोक में आंधी से मूर्तियां उखड़कर गिरीं, बैतूल में तेज हवा के साथ वर्षा

वीडियो में देखें महाकाल लोक में कैसे गिरी मूर्तियां

Today Weather News : बैतूल। मध्यप्रदेश में रविवार को मौसम का मिजाज अचानक फिर से बदल गया। तेज हवा के साथ कई क्षेत्रों में झमाझम वर्षा और ओले भी गिरे हैं। सबसे अधिक नुकसान उज्जैन के महाकाल लोक में हुआ  है। यहां पर आंधी के कारण कई मूर्तियां उखड़कर नीचे गिर गईं। इस दौरान वहां मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।

जो आरंभिक जानकारी मिली है उसके अनुसार महाकाल महालोक में स्थापित सप्त ऋषि की तीन मूर्तियां आंधी में गिर गईं। तेज हवा चलने के दौरान जैसे ही मूर्तियां उखड़कर गिरने लगीं वैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने सभी भक्तों को परिसर से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया।

वीडियो देखें..

बैतूल में भी तेज हवा के साथ वर्षा

बैतूल जिले में भी रविवार को दोपहर बाद अचानक तेज हवा के साथ वर्षा का दौर प्रारंभ हो गया। मुलताई में करीब 20 मिनट तक तेज वर्षा से मौसम में ठंडक घुल गई। नवतपा में वर्षा हाेने के कारण लोगों को तपन से तो राहत मिल गई लेकिन किसान मानसून के प्रभावित होने की आशंका से चिंतित हो रहे हैं।

बैतूल जिले के अन्य क्षेत्रों में भी तेज धूल भरी हवा चलने से सड़क से गुजरने वाले लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।मौसम केंद्र के द्वारा आने वाले दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button