बड़ी खबर: आत्महत्या करने रेलवे स्टेशन के शेड पर चढ़कर बिजली के तार पकड़ने लगा युवक

जीआरपी के जवानों ने बातों में उलझाए रखा और दबोच लिया

Betul News: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल में गुरुवार दोपहर एक युवक आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन के शेड पर चढ़कर बिजली के तार पकड़ने लगा। लोगों ने उसे देखकर जीआरपी को सूचना दी।
जीआरपी की टीम ने बार बार बिजली के तार पकड़ने का प्रयास कर रहे युवक को समझाइश दी और बातों में उलझाए रखा। शेड पर चढ़े जीआरपी के जवानों ने मौका देखकर उसे दबोच लिया। हालांकि इस दौरान रेलवे के ओएचइ विभाग द्वारा बिजली की आपूर्ति बंद कर दी थी। काफी देर तक चलते रहे इस ड्रामा को स्टेशन पर मौजूद लोग देखते रहे।
जीआरपी चौकी प्रभारी रवीश यादव ने बताया कि  राकेश धुर्वे पिता धनराज धुर्वे 31 साल निवासी ग्राम जूनापानी गोंडी मोहल्ला थाना साईंखेड़ा  निजी कारणों से आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर  एक पर पर बने शेड पर चढ़ गया था।  जिसकी सूचना पर तुरंत जीआरपी  आरक्षक 434 कुलदीप लोटे ,  277 दिलीप नरवरे मौके पर पहुंचे  रविश यादव द्वारा रेलवे के ओएचई विभाग से संपर्क कर तुरंत ओएचई डाउन मेन लाइन बन्द करवा दी। आत्महत्या करने के लिए शेड पर चढ़े राकेश  को अपनी बातों मैं उलझा कर आर0434 कुलदीप लोटे आर0 277 दिलीप नरवरे एवं आरपीएफ आर0 हरविंदर को उसके पास  पहुंचा कर आत्महत्या करने वाले को  जद्दोजहद से पकड़ा गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button