सीपीसीटी परीक्षा में दृष्टि कंप्यूटर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।

6 विद्यार्थियों ने मारी बाजी, 800 से ज्यादा छात्र अब तक हो चुके हैं सफल।

बैतूल। जिले में टैलेंट हब के रूप में पहचान बना रहा दृष्टि कंप्यूटर संस्थान एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और परिणामों के कारण चर्चा में है। संस्थान के विद्यार्थियों ने मार्च 2026 की सीपीसीटी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की है। सीपीसीटी परीक्षा में संस्थान के 6 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। इनमें निर्मल सैनी, रिचल लुकास, अनुराधा पवार, माधुरी दवंडे, मनोज कनाठे और अंकिता चढ़ोकार शामिल हैं। इन विद्यार्थियों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि संस्थान में दी जा रही प्रशिक्षण पद्धति प्रभावी और परिणाममुखी है।

दृष्टि कंप्यूटर संस्थान अब तक 800 से अधिक विद्यार्थियों को सीपीसीटी परीक्षा में सफल बना चुका है, जो जिले में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है। लगातार बेहतर परिणामों के कारण यह संस्थान छात्रों के बीच पहली पसंद बनता जा रहा है।

संस्थान के संचालक दिवाकर वराठे स्वयं 10 बार सीपीसीटी परीक्षा पास कर चुके हैं, जबकि मीना वराठे ने 12 बार परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है।

संस्थान में विद्यार्थियों को हिंदी और इंग्लिश टाइपिंग के साथ कंप्यूटर थ्योरी, प्रैक्टिकल और परीक्षा की संपूर्ण तैयारी कराई जाती है। यही कारण है कि यहां के अधिकांश विद्यार्थी पहली ही कोशिश में सफलता प्राप्त कर रहे हैं। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करना और उन्हें डिजिटल युग के लिए तैयार करना है। यहां से प्रशिक्षित विद्यार्थी नौकरी और स्वरोजगार के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं, जिससे जिले में डिजिटल साक्षरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button