बैनर से नहीं अपितु लेखनी से होती है पत्रकार की पहचान: नवनीत गर्ग ।
श्रमजीवी पत्रकार संघ ने किया नवनीत गर्ग और इरशाद हिन्दूस्तानी का सम्मान।

बैतूल मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल जिला इकाई कार्यकारिणी की बैठक द हिलटाप रेस्टोरेन्ट चक्कर रोड बैतूल में हुआ जिले के वरिष्ठ पत्रकार नवनीत गर्ग एवं इरशाद हिंदुस्तानी का सम्मान मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल जिला इकाई द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नवनीत गर्ग ने कहा कि किसी बड़े बैनर से पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होता है। पत्रकार की लेखनी और खबर से पत्रकार छोटा या बड़ा स्वत: प्रमाणित हो जाता है, खबर छोटी हो या बड़ी अगर सटीक है तो उसका असर और चुभन की कोई सीमा नहीं है इसलिए खबरें पैनी और तथ्यात्मक होनी चाहिए।
वहीं वरिष्ठ पत्रकार इरशाद हिंदुस्तानी ने कहा कि आज पत्रकारिता का स्वरूप एकदम बदल चुका है। सोशल मीडिया और डिजिटल युग में सूचना के माध्यम व्यापक हो गए है इसलिए जल्दबाजी के चक्कर में न पड़तेहुए पाठक को संपूर्ण और सही जानकारी प्रदान करना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि आज पत्रकारिता एक जोखिम भरा काम है जिसे आप लोग कर रहे है और अपनी खबरों के माध्यम से प्रशासन को जागृत करते रहते है, जोखिम उठाकर आप लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका का निर्वाह कर रहे है जिसके लिए मैं आपको आपके कार्य को प्रणाम करता हूं। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नवनीत गर्ग और ईरशाद हिंदुस्तानी ने रंजीत सिंह के पांचवीं बार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैतूल जिलाध्यक्ष चुने जाने पर उनका एवं जिला पदाधिकारियों का भी पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह ने वरिष्ठ पत्रकार नवनीत गर्ग व इरशाद हिन्दूस्तानी एवं जिले से पधारे सभी पत्रकार गणों का आभार जताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रान्त: अध्यक्ष शलभ भदौरियाने लगातार पांचवी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त उनका एवं प्रदेश कार्यकारिणी का आभार माना। उज्जैन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द से जल्द लागू करने की मांग मध्यप्रदेश शासन से की। रंजीत सिंह ने सभी जिला पदाधिकारियों से ब्लाक अध्यक्ष की गठन करने की बात कही।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, संभागीय अध्यक्ष अब्दूल रहमान, महासचिव गुणवन्त बबलू चड्डा, शैलेन्द्र ठाकुर, उपाध्यक्ष कालीदास चौरासे, राजू पंवार, विलास चौधरी, चिन्टू खन्ना, सुरजीत सिंह ठाकुर, सचिन शुक्ला, छविनाथ भारद्धाज, विजय सिंह तोमर, कमलेश जावलकर, जिला सचिव प्रवीण अग्रवाल, भीम बहादुर थापा, संदीप झपाटे, विजय गायकवाड़, आशीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दिनेश यादव, विलास खातरकर, अंकित यादव, जितेन्द्र शर्मा, संजीव सोनी, संतोष जावलकर, लकी रघुवंशी, मिन्टू राय, उमेश पवार, ललित चौहान, धर्मेंद्र राय, पिन्टू, अशोक, रवि सिंगारे, महफूज खान, दिनेश जावलकर, योगेश गुप्ता, वाजीद खान, योगेश गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।




