Rang Panchami 2023: जानें रंग–गुलाल से देवी–देवताओं को प्रसन्न कैसे करे
Rang Panchami 2023: Learn how to please the Gods and Goddesses with Rang-Gulal

Today Betul News: भारत में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन रंग पंचमी (rang panchami) का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी के अवसर पर देवतागण रंगों के महा उत्सव होली को खेलने के लिए पृथ्वी लोक पर आते हैं। इसके साथ रंग पंचमी पर्व को भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है।
पंडित संजय पात्रीकर ने बताया कि हमारे शास्त्रों के अनुसार इस विशेष दिन पर देवी-देवताओं की उपासना करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है और उनके सभी दुःख दूर हो जाते हैं। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में रंग पंचमी पर्व के सन्दर्भ में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से साधकों को लाभ मिलता है और उनसे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
रंग पंचमी पर यह अवश्य करें
शास्त्रों में बताया गया है कि रंग पंचमी के दिन पूजा-पाठ का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में आज के दिन भगवान की उपासना करें और असमान में रंग व फूल उड़ाएं, मान्यता अनुसार ऐसा करने से सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश हो जाता है और जीवन में धन-समृद्धि की प्राप्ति अवश्य होती है।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज के दिन देवताओं द्वारा होली खेलने का समय 05 मार्च को सुबह 09 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक है। ऐसे में इस अवधि में अबीर-गुलाल व फूलों को असमान में उड़ाने की परंपरा है। ऐसा करने से भक्तों को लाभ मिलता है और देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
(साभार इंटरनेट मीडिया)