Staging Of Ramlila: ध्वज पूजन के साथ शुरू हुआ रामलीला का मंचन

नवयुवक रामलीला मंडल बरहापुर के कलाकार करेंगे अभिनय


Betul News : बैतूल। श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति द्वारा नवरात्रि पर रामलीला और दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार 14 अक्टूबर को ध्वज पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिन रावण जन्म का मंचन किया गया। रामलीला का समापन 25 अक्टूबर को राजतिलक के साथ होगा। समिति ने बताया इस महोत्सव के आयोजन का यह 66वां वर्ष है। इस साल नवयुवक रामलीला मंडल बरहापुर के पारंगत कलाकारों द्वारा रामलीला प्रस्तुत की जाएगी। रोज रात्रि 9 बजे से रामलीला शुरू होगी। रामलीला मंच पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों के मंचन के साथ ही 19 अक्टूबर को श्री राम बारात और 24 अक्टूबर को स्टेडियम ग्राउंड पर दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इनमें आम नागरिक भी सीधे तौर पर शिरकत कर सकेंगे।

रामलीला में कब-क्या होगा

रामलीला में 15 अक्टूबर को नारद मोह, विश्वमोहिनी स्वयंवर, 16 अक्टूबर को राम जन्म, 17 अक्टूबर को सीता जन्म, मुनी आगमन, यज्ञ रक्षा, 18 अक्टूबर को धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, 19 अक्टूबर को श्रीराम विवाह जुलूस, राम कलेवा, 20 अक्टूबर को दशरथ प्रतिज्ञा, कैकई संवाद, राम वनवास, दशरथ निधन, 21 अक्टूबर को भरत मिलाप, सीता हरणहनुमान परिचय, सुग्रीव मित्रता, 22 अक्टूबर को बाली वध, लंका दहन, रामेश्वर स्थापना, अंगद रावण संवाद, 23 अक्टूबर को लक्ष्मण मूर्छा, मेघनाथ-कुंभकरण वध, राम- रावण युद्ध, 24 को विजयादशमी जुलूस, रावण-कुंभकरण पुतलों का दहन और 25 अक्टूबर को मंच पर राजतिलक के साथ रामलीला का समापन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button