स्कूल के सात बच्चे सकुशल मिले, परीक्षा देने के बाद घर नही लौटे थे

तेज बरसात के कारण रास्ते के नदी नालों में है बाढ़ से बढ़ गई थी परिजनों की चिंता

Good News: बैतूल। जिले के चिचोली विकासखंड में आने वाले ग्राम चूना हजूरी के शासकीय स्कूल में शुक्रवार को कक्षा 11 वीं और 12 वीं की त्रैमासिक परीक्षा देने के लिए ग्राम गवा झड़प से सात विद्यार्थी पहुंचे थे। शाम 4.30 बजे परीक्षा देने के बाद स्कूल से निकलने के बाद से उनका कहीं पता नही चल पा रहा था।
परिवार के लोगों ने जब प्रशासन को सूचना दी तो कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने बच्चों का पता लगाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी के समन्वित प्रयास से आखिर उन्हें गवा झड़प गांव के पास ही एक विद्यार्थी के खेत में स्थित मकान में सुरक्षित पाया गया।

डीपीसी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के शिक्षक द्वारा सभी बच्चों को नदी नालों में बाढ़ के कारण स्कूल या गांव में ही रिश्तेदारों के घर रुकने के लिए कहा था। इसके बाद भी बच्चे गवाझड़प गांव की ओर चले गए। गांव के पास की नदी में बाढ़ होने से वे करीब आधा किमी पहले खेत के मकान में ठहर गए।

बीईओ, बीआरसी और शिक्षकों की टीम ने बच्चों पता लगा लिया और उनकी वरिष्ठ अधिकारियों से मोबाइल पर बात भी करा दी है। सभी बच्चों के परिवार जनों को भी उनके सकुशल होने की जानकारी भी दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button