MANDI BHAV TODAY BETUL : बैतूल में मक्का के दामों में आई गिरावट,1701 रूपये प्रति क्विंटल बिकी

MANDI BHAV TODAY BETUL : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कृषि उपज मंडी में मक्का की नई उपज की आवक प्रारंभ होते ही दामों में गिरावट आने लगी है। बुधवार को मक्का की न्यूनतम बोली 1701 रुपये प्रति क्विंटल लगाई गई। मक्का के दामों में कमी आने के कारण किसान बेहद चिंतित हो रहे हैं। सोयाबीन के भी यही हाल हो रहे हैं।

मंडी में सोयाबीन की खरीदी मात्र 3000 रुपये की न्यूनतम दर से की गई है। सोयाबीन और मक्का के दाम घटने की वजह से किसानों के लिए फसल की लागत निकाल पाना भी मुश्किल हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button