Leopard attack- खेत में गेहूं काट रहे किसानों पर झपटा तेंदुआ, भगाने गए दो वनकर्मी समेत चार घायल

Leopard pounces on farmers harvesting wheat in the field, four injured including two forest workers

Leopard -attack- बैतूल। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सटे जिले में अब वन्य प्राणियों की आवाजाही बढ़ गई है। कई बार हिंसक होने की घटनाएं भी हो रही हैं।

गुरुवार को शाहपुर रेंज के नीमपानी ग्राम पंचायत के गांव में तेंदुए ने अपना डेरा जमा लिया। ग्राम आमागोहान में जब दो किसान खेत में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे तब तेंदुआ उन पर झपट पड़ा। किसान लालजी कवड़े के पैर पर पंजा मार दिया और ओझू यादव को पेट के पास से पंजों से दबोच लिया। दोनों ने शोर मचाकर उससे जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। घायल अवस्था में दोनों किसानों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी और वन विभाग की टीम बुलाई गई।

डिप्टी रेंजर यशवंतराव लिखितकर और नाकेदार सुनील ऊईके तेंदुए के हमले की खबर मिलने पर तत्काल पहुंचे और खेतों और झाड़ियों में तेंदुए को तलाश कर जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुट गए। इसी बीच झाड़ियों के बीच से तेंदुआ बाहर आया और डिप्टी रेंजर यशवंत राव और नाकेदार सुनील पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोट आने के कारण पाढर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वन विभाग के द्वारा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सूचना दी गई है। जो तेंदुए काे पकड़कर ले जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button