Mandi Bhav Betul Today : मंडी में 3000 रूपये पर पहुंच गए सोयाबीन के दाम, किसान हताश

Mandi Bhav Betul Today : मध्यप्रदेश के बैतूल में कृषि उपज मंडी में नये सोयाबीन की आवक शुरू होते ही दाम धड़ाम से नीचे आ गए हैं। मंगलवार को बैतूल के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में सोयाबीन का न्यूनतम दाम 3000 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। जबकि उच्चतम दाम 4401 रुपये रहा है। सोयाबीन के दाम में लगातार आ रही गिरावट से किसान बेहद हताश हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश में सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की उपज खरीदने का दावा तो किया जा रहा है लेकिन अभी पंजीयन ही हो रहे हैं। खरीदी कब से होगी और कितनी मात्रा में होगी यह तय नहीं हुआ है। इस वजह से किसान अपनी जरूरत को पूरा करने मंडी में औने पौने दाम पर उपज बेच रहे हैं।
मंगलवार को बैतूल के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की 1202 बोरा की आवक हुई । इसकी खरीदी व्यापारियों के द्वारा 3000 रुपये से लेकर प्रचलित मूल्य 4161 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई। मंडी में मक्का की आवक 2550 बोरा हुई और उसकी नीलामी न्यूनतम 1931 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर अधिकतम 2551 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई।



