Bpt Exam: भुमिका देशमुख ने बीपीटी सेकंड ईयर परीक्षा में किया जिले में टॉप

Bpt Exam: बैतूल। मई में आयोजित बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी) सेकंड ईयर परीक्षा का परिणाम मंगलवार शाम को घोषित हुआ। इस परीक्षा में एस.डी. कॉलेज के लगभग 50 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
कु. भूमिका देशमुख ने इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कु. श्रुति राठौर ने दूसरा और कु. आस्था सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। भूमिका की इस उपलब्धि पर उनके शिक्षकों, परिवार और दोस्तों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




