Sack tying in village Javra: वर्षा जल की हर बूंद सहेजना हमारा कर्तव्य: मधु चौहान 

Water conservation got a new dimension through sack tying program in village Javra.

बैतूल। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जल संकट के समाधान की दिशा में ग्राम जावरा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद और ग्राम पंचायत जावरा के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड आठनेर की विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षा जल की हर बूंद को सहेजना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। जल संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, और इसके लिए हमें मिलकर प्रयास करना चाहिए।

नवांकुर संस्था नगर विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कैलाश आजाद ने भी जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बोरी बंधान जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें ग्रामों में जनभागीदारी से जल, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे जनजागरूकता कार्यक्रमों को निरंतर करते रहना चाहिए।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के निर्देशन में पूरे विकासखंड में प्रस्फुटन समितियों और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रयोगशाला और प्रस्फुटन ग्रामों में बोरी बंधान किया जा रहा है। ग्राम जावरा में 100 बोरियों से यह कार्य संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का समापन जल संरक्षण के संकल्प और भोजन प्रसादी के साथ किया गया। यह आयोजन ग्रामवासियों के लिए प्रेरणादायक बना। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्टर परामर्शदाता गोवर्धन राने, दिनेश साकरे, आशुतोष सिंह चौहान, नवांकुर संस्था के दिनेश माकोड़े, सरपंच रेखा उइके, उपसरपंच इंद्रदेव कोसे, पंच लता पांसे, सुखदेव सराटकर, गिरधर सराटकर, रमेश गीद, नारायण दाबड़े, पंजाबराव उइके, रोजगार सहायक बुधराव गीद, अनीता बंजारे, कल्पना कोसे, प्रमोद दरवाई, गजानन माकोड़े, तुलसीराम मानकर, डोमाजी तायडे, खेमराज कापसे, दशरथ बंजारे, योगराज बंजारे, गजानन पंडागरे, रमेश कोसे, रामराव पंडाग्रे, किसन बंजारे और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button