सुरेश बर्थे कांग्रेस अ.जा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष बने

सुरेश बर्थे कांग्रेस अ.जा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष बने

बैतूल। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सुरेश बर्थे जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के नगर अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं। इनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राष्ट्रीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया, म.प्र. कांग्रेस कमेटी भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदीप अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग भोपाल की अनुशंसा एवं वर्तमान विधायक निलय डागा की सहमति/स्वीकृति के बाद की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मोहन सिंह अकोले ने नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सुरेश बर्थे को नगर अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए अपेक्षा की है कि वह कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कांग्रेस एवं अनुसूचित जाति विभाग के संगठन को मजबूती प्रदान करने के दायित्व को पूर्ण करने में सहयोग करेंगे। सुरेश बर्थे को जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिला बैतूल के नगर अध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी जा रही है। बधाई देने वालों में बीपी सरिया, नारायण राव धोटे, मनीराम महोबे, शांतिलाल बरथे, धर्मेंद्र मंदरे, नरेंद्र कसावरे, चेतन बरथे, दीना मंदरे, घनश्याम, अनंत, राजा बारवे, सुनील डोलेकर, अनिल डोलेकर, राजू बामने, पुष्पराज मंदरे, राजा बारस्कर, संतोष अमरोही, बलराम बारस्कर, बंटी चौहान, गिरीश बचले, श्याम मंदरे, मुन्ना बारवे, राजकुमार मंदरे, विनोद नागले सहित जिलेभर के कांग्रेस जन शामिल है। कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नवनियुक्त अ.जा प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष सुरेश बर्थे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अजा प्रकोष्ठ में उनकी सक्रियता को देखते हुए दी गई है। नियुक्ति की सूचना जिला कलेक्टर, एसपी को भी प्रेषित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button