गंभीर हादसा : अंधी रफ्तार से दौड़ रहा ट्रक पलटा, डेढ़ दर्जन लोग घायल

लाखनवाड़ी से दर्शन करने के बाद ट्रक में सवार होकर लौट रहे थे श्रद्धालु

Accident News : बैतूल।  मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में ग्राम गदरा झिरी के पास अंधी रफ्तार से दौड़ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रक में सवार डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को भैंसदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना भैंसदेही के अंतर्गत आने वाले  ग्राम गदरा झिरी  के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रक में लोग सवार होकर श्रद्धालु लाखनवाड़ी से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में इस घटना की सूचना मिलते ही भैंसदेही थाना क्षेत्र में तैनात दो डायल-100 वाहनों को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ आर, 541 आदेश कवरेती, पायलेट सुधाकर सुजाने स्टाफ आर, 22 छोटेलाल बजानिया पायलट कमलेश्वर मोहडे ने बताया कि ट्रक के अनियंत्रित होकर पलट जाने से लगभग 15-16 व्यक्ति घायल हो गए। दोनों डायल-112/100 एफआरव्ही द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल भैंसदेही पहुंचाया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button