रेल यात्रियों की प्यास बुझाने भगवा पार्टी ने चलाया जल सेवा अभियान।

बैतूल रेलवे स्टेशन पर हुआ शीतल जल वितरण।

बैतूल। भीषण गर्मी के बीच बैतूल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार 22 मई को भगवा पार्टी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी महासंघ एवं लोक सेवक संघ के संयुक्त तत्वाधान में शीतल जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और रेल यात्रियों को ठंडा पेयजल वितरित कर सेवा का संदेश दिया गया।

रेलवे स्टेशन बैतूल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवा पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी महासंघ तथा लोक सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अमर शहीद वंशज सुरेन्द्र शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के दौर में यात्रियों को राहत पहुंचाना सामाजिक दायित्व है और इसी भावना से यह शीतल जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि सफर कर रहे लोगों की प्यास बुझाई जा सके।

– वरिष्ठ नेताओं की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में भगवा पार्टी महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एवं लोक सेवक संघ महाराष्ट्र के प्रदेश महासचिव राजेश राउत विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन की अध्यक्षता भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा पार्टी) जिला बैतूल के अध्यक्ष डॉ. राकेश मालवीय ने की। कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्य को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान बताया गया।

– कार्यकर्ताओं ने संभाली व्यवस्था

शीतल जल वितरण कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मौजूद रहे। इनमें भगवा पार्टी जिला बैतूल की मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीरा पिंजारें, जिला महामंत्री दीपक वर्मा, जिला प्रचार मंत्री सुनील तावरे, ब्लॉक मंत्री ओम प्रकाश अतुलकर, वार्ड अध्यक्ष पवन राठौर, पूर्व पार्षद शीला मालवीय, संतोष राजुरकर, ऋषि पाटिल, वार्ड अध्यक्ष अजीत जैन, शिव नामदेव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने गर्मी के मौसम में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आने की अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button