Murder In Betul: वन विभाग के चौकीदार के घर में घुसकर  लाठी और लोहे की राड से पीटकर हत्या

Murder In Betul: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में वन विभाग के चौकीदार के घर में घुसकर चार लोगों ने लाठी और लोहे की राड से उसकी बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है। घटना बैतूल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम काजली में मंगलवार रात की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के चौकीदार रामलाल पिता श्यामलाल धुर्वे (40) की चार लोगों ने घर में घुसकर लाठी , लोहे की छड़ से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम काजली निवासी रामलाल पिता श्यामलाल धुर्वे (40) मंगलवार रात में गांव में ही एक दुकान में सामान लेने गया था। इसी बीच गांव के ही कालू परते, अंकित परते, बस्तीराम और कालू कुमरे वहां लाठी और लोहे की राड लेकर पहुंचे और रामलाल से पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया। वह जैसे तैसे बाइक लेकर घर भागकर आ गया।परिवार के लोगों को घटना बताई। परिवार के लोगों ने दरवाजा बंद कर उसे घर के भीतर कर दिया।

मृतक के भाई रामदास धुर्वे ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे हमलावर रामलाल के घर पहुंचे और  दरवाजा  तोड़कर रामलाल के साथ फिर बेरहमी से मारपीट कर भाग गए। परिवार के लोगों ने डायल 100 पर घटना की सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत रामलाल को चिचोली अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

बीजादेही थाना प्रभारी नन्हेवीर सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते चार आरोपितों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया है। चारों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से गांव में सनसनी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button