Registration for wheat purchase at support price begins: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के लिए पंजीयन शुरू, 31 मार्च तक का समय
किसान मोबाइल एप से करें पंजीयन, लाइन में लगने की समस्या खत्म

सिकमी और बटाईदार किसानों के लिए विशेष प्रावधान, सत्यापन होगा जरूरी
Registration for wheat बैतूल। रबी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। किसान 20 जनवरी से 31 मार्च तक पंजीयन कर सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से निर्धारित समय में पंजीयन कराने की अपील की है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
किसानों को इस बार पंजीयन प्रक्रिया के लिए सुविधा दी गई है। किसान अपने मोबाइल से एम.पी. किसान एप के माध्यम से घर बैठे पंजीयन कर सकेंगे। पंजीयन केंद्रों पर लंबी कतारों की समस्या को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया है। भारत सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है, जो पिछले वर्ष से 150 रुपये अधिक है। पंजीयन निःशुल्क और सशुल्क दोनों तरीकों से किया जा सकता है।
ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों, सहकारी समितियों और एम.पी. किसान एप पर निःशुल्क पंजीयन होगा। सशुल्क पंजीयन एम.पी. ऑनलाइन कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे पर कराया जा सकता है। कलेक्टर द्वारा निर्धारित शुल्क 50 रुपये से अधिक नहीं होगा। किसानों को पंजीयन के समय आधार कार्ड, भूमि संबंधी दस्तावेज, बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड की जानकारी देना अनिवार्य होगा। बायोमेट्रिक और ओटीपी वेरिफिकेशन के बिना पंजीयन मान्य नहीं होगा।
सिकमी और बटाईदार किसानों के लिए विशेष प्रावधान
सिकमी, बटाईदार और वन पट्टाधारी किसानों के पंजीयन की सुविधा सहकारी समिति और सहकारी विपणन संस्थाओं पर उपलब्ध होगी। इन किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा। किसान द्वारा पंजीकृत बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। सत्यापन के लिए पंजीयन के दौरान 1 रुपये का ट्रांजेक्शन ई-उपार्जन पोर्टल से किया जाएगा। अक्रियाशील और ई-वॉलेट खातों को पंजीयन में मान्यता नहीं दी जाएगी।
आधार और बैंक खाता अपडेट के निर्देश
कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि आधार पंजीयन केंद्र और पोस्ट ऑफिस में संचालित आधार सेवा केंद्रों को सक्रिय रखें। किसान वहां जाकर मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक अपडेट करा सकते हैं।




