बैतूल का मंडी भाव: सोयाबीन पांच हजार रुपये बिका

Mandi Bhav Betul Today : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में कृषि उपज मंडी में गुरुवार को सोयाबीन के दाम पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। चना के दाम में भी तेजी आ गई और उसकी खरीदी 5076 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से की गई है।

बैतूल जिले में कृषि उपज मंडी में गुरुवार को मंडी में मक्का की आवक भी 8900 बाेरा से अधिक होने के कारण दाम ऊंचे में 2150 रुपये प्रति क्विंटल बोले गए हैं।




