Re Poll: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में चार मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान करने मतदाताओं में उत्साह

Re Poll: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल संसदीय क्षेत्र में चार मतदान केंद्रों पर शुक्रवार सुबह सात बजे से पुनर्मतदान प्रारंभ हो गया है। दोबारा मतदान करने के लिए मतदाताओं में  उत्साह भी नजर आ रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार नजर आने लगी है।

दरअसल बैतूल संसदीय क्षेत्र के मुलताई विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्र रजापुर-275, डूडर रैय्यत-276, कुंदा रैय्यत-279 एवं चिखलीमाल-280 की ईवीएम, वीवीपैट और अन्य सामग्री सात मई को बस में आग लगने से जल गई थी।

चुनाव आयोग ने इन केंद्रों पर 10 मई को पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए थे जिस पर गुरुवार को सभी चार केंद्रों पर मतदान दल पहुंच गए थे और शुक्रवार को सुबह मॉक में पोल कराने के बाद सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ कर दिया गया है।

मतदान केंद्र क्रमांक 275 रजापुर रैयत में कुल 1039, मतदान केंद्र क्रमांक 276 डूडर रैयत में कुल 603, मतदान केंद्र क्रमांक 279 कुंदा रैयत में 727 और मतदान केंद्र क्रमांक 280 चिखली माल में कुल 668 मतदाता हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button