Congress Betul News : अतुल शर्मा कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के बने जिला अध्यक्ष

Atul Sharma became the district president of Congress IT and Social Media Department

बैतूल। कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग बैतूल जिला अध्यक्ष के पद पर अतुल शर्मा को मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ के निर्देश पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, प्रदेश महासचिव एवं आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमन्त वागद्रे, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक निलय डागा, धरमू सिंह सिरसाम, ब्रह्मा भलावी, प्रदेश सचिव समीर खान, वरिष्ठ नेता अरुण गोठी, सेवादल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, नवनीत मालवीय, मनोज माल्वे की अनुशंसा पर कांग्रेस आई टी एवं सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी ने पत्र जारी कर की है।

अतुल शर्मा को बैतूल जिला कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, आईटीसेल एवं सोशल मीडिया के समस्त पदाधिकारी, कांग्रेस समर्थकों सहित इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button