Police Transfer : टीआई संध्यारानी सक्सेना और एबी मर्सकोले का तबादला

MP Police News : मध्य प्रदेश पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमाेदन होने के बाद पुलिस मुख्यालय से 90 निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इन तबादलों में बैतूल जिला भी प्रभावित हुआ है।
बैतूल में पदस्थ निरीक्षक संध्या रानी सक्सेना का तबादला बैतूल से पांढुर्ना कर दिया गया है। इसी तरह शाहपुर थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक एबी मर्सकोले का भी बैतूल से पांढुर्ना तबादला किया गया है।

पुलिस मुख्यालय के द्वारा राजगढ़ में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक रामकुमार मीना का बैतूल तबादला किया गया है।




