Betul’s daughters will show their talent in American game baseball: अमेरिकन गेम बैसबॉल में बैतूल की बेटियां दिखाएंगी जौहर, ऑल इंडिया कप के लिए हुईं रवाना


बैतूल। जिले की तीन बैसबॉल खिलाड़ी सब जूनियर ऑल इंडिया कप संगरूर पंजाब में मध्य प्रदेश बैसबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हुई हैं। जनजातीय कार्य विभाग कन्या क्रीड़ा परिसर बैतूल और जिला बैतूल बैसबॉल संगठन की खिलाड़ी कु. बेबी कवड़े, नंदनी उइके और सुहाना सेलूकर का चयन 27 मार्च से 31 मार्च तक संगरूर, पंजाब में आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर कप 2025 के लिए किया गया है। ये तीनों खिलाड़ी अमेरिकन गेम बैसबॉल में बैतूल जिले का गौरव बढ़ा रही हैं।
चयनित छात्राओं को मध्य प्रदेश बैसबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष योगी खंडेलवाल, खेल प्रशिक्षक और सचिव कैलाश कुमार वराठे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शिल्पा जैन, उपाध्यक्ष अभिषेक किलेदार, सहसचिव आदित्य भार्गव, वरिष्ठ खिलाड़ी पिंकी भाटिया, कपिल आर्य, आदित्य आहूजा, विनीत गोठी और डॉ. नितिन देशमुख ने शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन की कामना की है।
खेल प्रशिक्षक कैलाश कुमार वराठे ने जानकारी दी कि आगामी समय में अंतरराष्ट्रीय एमएलबी कप के लिए बैतूल जिले की बालक और बालिकाओं की अंडर 11 और अंडर 13 की टीमें भी तैयार की जा रही हैं। फेडरेशन की ओर से गोटर्फ मोती वार्ड में इनका प्रशिक्षण किया जा रहा है। इन टीमों को राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिला बैसबॉल फेडरेशन के माध्यम से प्रशिक्षण उपरांत भेजा जाएगा। बैतूल जिले की बेटियों का यह चयन जिले के लिए गर्व का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button