Crime News: खेत में घांस के ढेर में मिली युवती की लाश

Crime News Betul: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आठनेर थाना क्षेत्र के पुसली सवासन गांव के एक खेत से पुलिस ने सोमवार को एक युवती की लाश घास में लिपटी हुई बरामद की। लाश तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी ने मीडिया को बताया है कि ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को जांच करने पर पुसली गांव के पास स्थित मोहन किराड़ के खेत से घास में छिपाई युवती की लाश मिली है। लाश करीब तीन दिन पुरानी है। मृतिका सवासन गांव की निवासी है और अविवाहित है।

सोमवार को घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने एफएसएल की टीम डाग स्क्वायड के साथ पहुंची। टीम ने घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए हैं। घटना के संबंध में पूर्ण जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। आठनेर थाना टीआई राजन उइके ने कहा कि पुसली गांव के किसान मोहन किराड़ के खेत के पास से घास में लिपटी हुई लाश बरामद की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने शव बरामद कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button