Painting competition organized in New Betul School: सेव अर्थ सेव वाटर थीम पर छात्र-छात्राओं ने बनाई मनमोहक चित्रकला

न्यू बैतूल स्कूल में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई कला की अद्भुत प्रतिभा

बैतूल। न्यू बैतूल स्कूल, कोठी बाजार में हाल ही में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी कला का बेजोड़ प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन स्तरों पर आयोजित की गई थी जिसमें माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सेव अर्थ सेव वाटर और नेचर पर आधारित चित्रों ने सभी का मन मोह लिया।

इस प्रतियोगिता में काजल भलावी, पूजा धुराते, रुकैया खान, माही गावंडे, हिमांशु सोनी, नुमान शेख, खुशी बटके, सोमेश देवहरे, मोहित इबनाते, अबुजर खान, सत्यम धुर्वे, आयुष उइके, जय साहू, स्नेहा योगी, तालीम हमजा, दिव्यांश दरवाई, अंकित पंडोले, जोहान खान, दिव्यांशी सोनी, शेख रुखसार, अनामिका उइके और खुशी वटके ने भाग लिया। इन छात्रों ने सेव अर्थ सेव वाटर सहित अन्य विषयों पर अपने अद्भुत चित्रकला कौशल का प्रदर्शन किया।

— कला समाज की भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम– 

शाला प्राचार्य देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि चित्रकला समाज के उद्देश्य पूर्ति के लिए निर्मित की जाती है। उन्होंने कहा कि कलाएँ सामाजिक तथ्यों के प्रति सदैव उत्तरदायी रही हैं तथा इनमें समाज की इच्छाओं की अभिव्यक्ति होती है। कला समाज की भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम होती है और यह सामाजिक बन्धन में बंधे होने के पश्चात् भी नियमों से स्वतन्त्र होती है।

–रचनात्मकता को बढ़ावा देने में मदद करती है चित्रकला– 

प्रतियोगिता प्रभारी संदीप कौशिक ने बताया कि चित्रकला शिक्षा छात्रों को शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने और व्यक्तिगत चरित्र विकसित करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि कला शिक्षा छात्रों को अभिनव तरीके से सोचने और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में मदद करती है। कला का मूल्य निर्विवाद है और यह छात्रों को आगे बढ़ने में मदद करती है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में व्याख्याता अजय शुक्ला, सरिता मिश्रा, नवनीत साहू, संगीता पाल, राजू जोगी और पुरषोत्तम शुक्ला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस चित्रकला प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी कला प्रतिभा को प्रस्तुत करने का एक शानदार मंच प्रदान किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला कौशल से मन मोह लिया और इस आयोजन को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button