21 जून तक बैतूल के विभिन्न स्थानों पर चलेगा योग शिविर।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गांव-गांव कराया जा रहा अभ्यास । आयुष मंत्रालय और आयुष विभाग के निर्देश पर महाविद्यालय की पहल।

बैतूल। ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी बैतूल द्वारा आयुष मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली एवं संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 100 दिवसीय नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन में उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. शशिभूषण साहू एवं डॉ. स्नेहलता भोई के साथ इंटरनी हेमंत, ललित, मयुरी तथा महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कढ़ाई क्षेत्र के निवासियों को योग प्रशिक्षण दिया गया।

इसके साथ ही जिले के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योग के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें। महाविद्यालय द्वारा संचालित यह योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून 2026 तक बैतूल जिले के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button