Naari Samman Yojana : कांग्रेस की नारी सम्मान योजना में पंजीयन कराने पहुंच रही महिलाएं
Naari Samman Yojana: Women reaching for registration in Congress's Nari Samman Yojana
31 मई को ग्रीन सिटी, विवेकानंद वार्ड में भरे जाएंगे फॉर्म
बैतूल। कांग्रेस ने सरकार बनने के बाद महिलाओं को 500 रूपए में रसोई गैस सिलेंडर और महिलाओं को हर महीने पंद्रह सौ रूपए नारी सम्मान निधि के दिए जाने की घोषणा के बाद जिले भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के पंजीयन शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस कमेटी द्वारा कैंप लगाकर महिलाओं के पंजीयन किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि महिलाएं खुद पंजीयन कराने पहुंच रहीं है। इसकी एक बानगी मंगलवार को विकास वार्ड, विनोबा वार्ड और लोहिया वार्ड, शंकर वार्ड में आयोजित कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में लगाए गए कैंप में देखी गई।
अभियान में शामिल हुए विधायक डागा
नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए जाने के दौरान कांग्रेस विधायक निलय विनोद डागा भी मौके पर मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ की मंशा और बैतूल विधायक निलय डागा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील गुड्डू शर्मा और हेमंत वागद्रे के निर्देश पर शहर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत राजपूत के नेतृत्व में युवाओं द्वारा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर पहुंचकर महिलाओं से नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए जा रहे हैं।
महिलाओं ने जताया भरोसा
नारी सम्मान योजना के पंजीयन शिविर में अपना पंजीयन कराने पहुंचे महिलाओं ने बताया कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस ने जो आश्वासन दिया है उस आश्वासन के तहत हमें अपने घर चलाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इसी के चलते महिला सम्मान निधि का पंजीयन कराने पहुंची हैं।
इस मौके पर मौजूद शहर कार्यवाहक अध्यक्ष प्रशांत राजपूत ने बताया की जिले भर की महिलाएं बड़ी संख्या में इस अभियान का समर्थन कर रहीं है। अब तक हजारों की संख्या में रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। महिलाओं को 15 सौ रुपए प्रतिमाह सम्मान निधि और 500 रसोई गैस सिलेंडर देने के सन्दर्भ में विकास वार्ड, विनोबा वार्ड और लोहिया वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर पंजीयन करवा रहे है, महिलाओं के पंजीयन की बढ़ती संख्या को देख इस बार लग रहा है कि भ्रष्टाचार की सरकार को कांग्रेस जमीदोंज कर देगी।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 7 से 9 बजे तक वार्ड में नारी सम्मान योजना के फार्म भरवाए जाने का अभियान चलाया। कांग्रेस कार्यकर्ता मोनू ठाकुर, राजेश देशमुख, प्रमोद सोनी, मनोज आथनकर, मनोज आहूजा, रेवाराम रावत प्रेरणा तिवारी नंदिनी तिवारी,पार्षद अर्चना गोविंद साहू, नवलसिंह ठाकुर, विशाल धुर्वे पूर्व पार्षद, आशीष साहू, सुरेश घुड़की, सुनील राजूरकर, मुकेश टीकारे, राहुल, शेखर वर्मा, सुनील पंवार, आशीष हजारे, श्यामू खातरकर, पवन सोनी महिलाओं के घर पहुंचकर उन्हें योजना के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए है।