Betul news:कोतवाली टीआई के खिलाफ़ लोक सेवक पद का दुरुपयोग करने का आरोप
शिवसेना ने एसपी से की शिकायत,अवैध वसूली के भी गंभीर आरोप

बैतूल। शिवसेना संगठन ने कोतवाली टीआई के खिलाफ लोक सेवक के पद का दुरुपयोग करने सहित अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए है। शिवसेना संगठन के जिला अध्यक्ष विजेन्द्र गोले ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायत आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि बैतूल कोतवाली में पदस्थ थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्पक्ष रूप से नही किया जा रहा है। गिरफ्तारी वारंट की सूचना नहीं देकर अपराधियों को आधा एक घंटे अपने कैबिन में बिठालकर दुरभी संधी की जा रही है। शिवसेना ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि जुए सट्टा, गांजा, चोरी के आरोपियों सहित पाढर चौकी में भेड़, बकरियों की गाड़ी से अवैध वसूली को बढावा दिया जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र में ऐसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। श्री गोले ने इस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही कर अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की है।




