Bhupendra became the district president of the Agricultural Extension Officer Association: कृषि विस्तार अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष बने भूपेन्द्र सूर्यवंशी
वेदराम यादव को मिली सचिव की जिम्मेदारी

बैतूल। कृषि विस्तार अधिकारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में भूपेन्द्र कुमार सूर्यवंशी को सर्वसम्मति से कृषि विस्तार अधिकारी संघ बैतूल का जिला अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ ही वेदराम यादव को जिला सचिव और श्री सुरेश ईरपाचे को प्रांतिय प्रतिनिधि बनाया गया।
इसी क्रम में संतोष बोरबन और अशोक ठाकरे को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं सुनील बर्डे को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इस नई कार्यकारिणी के गठन की संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ भोपाल के निर्देशानुसार पूरी कराई गई।चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए पूनम पवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं विकास पटेल को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। दोनों अधिकारियों की निगरानी में निष्पक्ष और सफल चुनाव संपन्न कराया गया।
इस बैठक में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए कृषि विस्तार अधिकारियों ने भाग लिया। विकासखंड अध्यक्ष, जिला प्रतिनिधि एवं अन्य सदस्यगणों की उपस्थिति में संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश दिया गया। सभी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।बैठक में सभी सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी कृषि विकास के साथ-साथ अधिकारी कर्मचारियों के हितों के संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। अध्यक्ष पद पर भूपेन्द्र कुमार सूर्यवंशी की नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।





