गीता का उपदेश जीवन का मार्गदर्शन है: विक्रमादित्य सिंह ठाकुर

गीता जयंती पर माइन्ड्स आई इंटरनेशनल स्कूल परिसर में सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन

बैतूल। गीता जयंती के अवसर पर माइन्ड्स आई इंटरनेशनल स्कूल परिसर में श्री अग्रसेन महाराज ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विक्रमादित्य सिंह ठाकुर (डायरेक्टर – आदिमजाति कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश शासन), राजू सोनारे और पंडित संतोष दुबे का स्वागत श्रीफल, शॉल और भगवत गीता भेंटकर किया गया।

विक्रमादित्य सिंह ठाकुर ने अपने वक्तव्य में गीता के उपदेशों के महत्व और धर्म की परिभाषा पर प्रकाश डाला। पंडित संतोष दुबे ने शिक्षकों को गीता के माध्यम से छात्रों को संस्कार देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में श्री अग्रसेन महाराज विद्यालय गंज के विद्यार्थियों ने योग प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। वहीं विनोबा नगर के विद्यार्थियों ने गीता श्लोक और झांकियों के माध्यम से जीवन जीने की कला को प्रस्तुत किया। माइन्ड्स आई इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने नृत्य के जरिए गीता के सार का मनमोहक प्रदर्शन किया। सभी प्रस्तुतियों की सराहना संस्थान के डायरेक्टर डॉ. ओ. पी. राठौर और सचिव डॉ. रिशांक राठौर ने की। कार्यक्रम के अंत में श्री अग्रसेन महाराज ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के संचालक अनिल राठौर ने आभार व्यक्त करते हुए गीता के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने और योग से जुड़ने की अपील की। इस कार्यक्रम का आयोजन योग गुरु रोशनलाल मोखड़े के मार्गदर्शन में किया गया। गीता जयंती के इस आयोजन ने गीता के उपदेशों के प्रति जागरूक किया और जीवन में उन्हें अपनाने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button