Jayanti : संत शिरोमणि गुरु रविदास और मातोश्री रमाबाई की मनाई जयंती
धर्मेंद्र सातपुते को बैतूल नगर अध्यक्ष किया नियुक्त
बैतूल। संत शिरोमणि गुरु रविदास एवं मातोश्री रमाबाई की जयंती के उपलक्ष में बहुजन समाज पार्टी द्वारा भीम नगर बडोरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महापुरुषों के छायाचित्र समक्ष माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान परम पूजनीय भंते दीपांकर, जिला महासचिव रमेश नागले द्वारा रमाई एवं संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके अलावा धर्मेंद्र सातपुते को बैतूल नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने नियुक्ति पत्र भेंट कर नवनियुक्त नगर अध्यक्ष का सम्मान किया।
light festival News : संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज का मनाया 646वां प्रकाश उत्सव…. यह पढ़े
कार्यक्रम में जीआर पटेल जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, इंद्र कुमार शेषकर जिला उपाध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, रमेश नागले जिला महासचिव, अनिल पाटील कोषाध्यक्ष, सुनील नागले, जाधवराव सूर्यवंशी विधानसभा अध्यक्ष बैतूल, उदयलाल वरवड़े विधानसभा अध्यक्ष मुलताई, भीमराव निरापुर विधानसभा अध्यक्ष बैतूल, केशव बौद्ध, रविशंकर खातरकर सुखदेव झरबडे, अमर सिंह खातरकर, बिकमराम बिहारी उपस्थित रहे।