Mandi Bhav Betul : गेंहू के दाम 1750 रूपये पर आए, किसान निराश
Mandi Bhav Betul: Wheat prices came to Rs 1750, farmers disappointed
Today Mandi Bhav: बैतूल। कृषि उपज मंडी में गेंहू के दामों में लगातार गिरावट आ रही है। बैतूल जिले की बडोरा कृषि उपज मंडी में मंगलवार को गेंहू का न्यूनतम भाव 1750 रूपये प्रति क्विंटल रहा। सोमवार को मंडी में गेंहू का न्यूनतम भाव 1800 रूपये रहा था।
एक ही दिन में गेंहू के दाम में 50 रूपये प्रति क्विंटल की कमी आने से किसानों को निराशा हो रही है। सरकार ने समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीदी स्थगित कर दी है। इससे मंडी में व्यापारी कम दाम पर बोली लगाकर गेंहू की खरीदी कर रहे हैं।