Lord Buddha’s teachings are the path to the welfare of humanity: भगवान बुद्ध का उपदेश मानवता के कल्याण का मार्ग है: गीता नागले
भारतीय बौद्ध महासभा तहसील शाखा बैतूल की समीक्षा बैठक संपन्न

बैतूल। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय संरक्षक महाउपासिका मीरा ताई अंबेडकर के धम्म अभियान को गति देते हुए वर्षावास काल में आयोजित व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत तहसील शाखा बैतूल की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक ग्राम गोंडीगौला में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नामदेव नागले द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर की गई। इसके उपरांत बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील का पाठ किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख वक्ता धम्म उपासिका आयु गीता नागले ने भगवान बुद्ध का प्रथम प्रवचन विशुद्धीमार्ग विषय पर विस्तार से उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध ने अपने प्रथम उपदेश में 5 शिष्यों अश्वजीत, कौंडिंय, महानाम, वप्प और भद्दीय को चार आर्य सत्यों की शिक्षा दी थी। यह चार सत्य हैं: दुःख है, दुःख का कारण है, दुःख से मुक्ति संभव है और दुःख से मुक्ति का मार्ग है। आयु गीता नागले ने कहा कि भगवान बुद्ध का उपदेश केवल किसी जाति या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि समस्त मानव समाज के कल्याण के लिए है, जिसे सभी को आत्मसात करना चाहिए।
बैठक में जिला स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही, जिसमें जिला कोषाध्यक्ष तुलाराम चौकीकर, जिला संघटक श्रामनेर आयु किशोर कुमार पाटिल, जिला सचिव आयु वर्षा नागले, सचिव श्रामनेर आयु प्रेमलाल अंबुलकर ने विशेष भूमिका निभाई। बैठक में सर्वसम्मति से आयुष्मान कचरया जी मानकर को तहसील संघटक नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष नामदेव नागले एवं तहसील अध्यक्ष डॉ मनोहर खातरकर द्वारा उन्हें फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
– ग्राम शाखाएं गठित करने का लिया संकल्प
इस अवसर पर तहसील महासचिव आयु जसवंती चौकीकर, तहसील कोषाध्यक्ष आयु गीता नागले, उपाध्यक्ष एम पी मासतकर, चारबन से संतोष वाडीवा, महादेव झरबड़े, गोंडीगौला से मनोज अतुलकर, इंदिरा अतुलकर, दिव्या अतुलकर, अवनी अतुलकर, सरंडई से संपत कापसे, बारह्वी से राधेलाल खातरकर, पार्वती खातरकर, थावड़ी से बाबूलाल खातरकर, पांडुरंग खातरकर, सेलगांव से साहेबराव झरबड़े की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में संस्था के बायलॉज के अनुरूप सदस्यता लक्ष्य पूर्ण करने एवं ग्राम शाखाएं गठित करने का संकल्प लिया गया। तहसील महासचिव आयु जसवंती चौकीकर ने बैठक का सफल संचालन किया। जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नामदेव नागले ने प्रदेश अध्यक्ष चरणदास ढेंगरे द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार सदस्यता अभियान में गति लाने का आह्वान किया। जिला कोषाध्यक्ष तुलाराम चौकीकर और जिला संघटक किशोर पाटिल ने संगठन विस्तार की दिशा में मार्गदर्शन दिया। अंत में कार्यालय सचिव आयु मनोज अतुलकर ने सभी उपासकों का आभार प्रकट कर बैठक का समापन किया।





