Big Accident : बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत,नौ वर्षीय बालक घायल

Big Accident : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दनोरा गांव के पास शनिवार दोपहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई वहीं नौ वर्षीय नाती गंभीर रूप से घायल हो गया।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम कास्या निवासी खुडू पांसे उम्र 55 वर्ष शनिवार को अपने बेटे बाबूलाल पांसे उम्र 32 वर्ष और नौ वर्षीय नाती श्रीराम को लेकर बाइक की सर्विसिंग कराने के लिए बैतूल आए थे।

दोपहर में बैतूल से घर वापस जाते समय दनोरा गांव के समीप चौराहे पर उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर चोट आने से घटनास्थल पर ही पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 100 की मदद से घायल अवस्था में बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों के परिजनाें ने बताया कि बाबूलाल ने 29 अक्टूबर को ही नई बाइक किश्त पर खरीदी थी। इसकी पहली सर्विसिंग कराने के लिए शनिवार को वे बैतूल आए थे और वापस जाते समय हादसे का शिकार हो गए। दोनों मृतक खेती किसानी का काम करते थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शव परिजन को सौंपकर टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश प्रारंभ कर दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button