सांप का वीडियो: 8 फीट लंबा कोबरा छिपा था खेत में, फुंफकार सुनकर भागे लोग

Kobra News: सांप का वीडियो: बैतूल। करीब आठ फीट की लंबाई और कई वर्ष की उम्र का कोबरा सांप की फुंफकार इतनी तेज थी कि खेत में रहने वाले लोग घर छोड़कर भाग गए। सर्प मित्र ने पहुंचकर उसे पकड़ा तो अपना गुस्सा उन पर ही उतराने लगा। सर्पमित्र पर सांप द्वारा किए जा रहे हमले देखकर वहां मौजूद लोग सहम रहे थे।
देखें वीडियो…
यह मामला मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले ग्राम केलापुर का है। सोमवार दोपहर में केलापुर निवासी अर्जुन सिंह चौहान के खेत में बहुत बड़ा कोबरा सांप परिजनों को नजर आया। सांप को देखकर घर के लोगों में हड़कम्प मच गया। लोगों ने पहली बार इतना बड़ा कोबरा सांप देखा था।

तत्काल ही मदद के लिए सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचना दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मिट्टी के भीतर घुस गए कोबरा को पकड़ा। कोबरा सांप को जैसे ही उन्होंने पकड़ा तो वह अपना फन फैलाकर बार बार उन पर हमला करने लगा।
सांप की फुंफकार दूर तक सुनाई दे रही थी। सर्प मित्र विशाल ने बताया कि सांप की उम्र करीब 25 वर्ष होगी। उसे पकड़ा गया तो वह बेहद गुस्से में आ गया और हमला करने लगा था। सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।




